Khelo India Kirti Yojana 2024 : खेलो इंडिया कीर्ति योजना हुई शुरू, ऐसे करें अपना रजिस्ट्रेशन

Khelo India Kirti Yojana 2024 : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी के द्वारा चंडीगढ़ राज्य में खेलो इंडिया कीर्ति योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत भावी खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना की घोषणा करते समय खेल मंत्री द्वारा यह बात कही गई कि यह योजना पीएम मोदी के विचारों को आकार देने के लिए लागू की जा रही है जिसे जल्द ही पूरे देश के राज्यों में शुरू किया जाएगा। ऐसे युवा जो खेल के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

Khelo India Kirti Yojana

यदि आप चंडीगढ़ राज्य के खिलाड़ी है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको खेलो इंडिया कीर्ति योजना क्या है, इस योजना के लाभ, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, आवेदन करने के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए जिसके लिए आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Khelo India Kirti Yojana 2024

Khelo India Kirti Yojana का पूरा नाम खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आईडेंटिफिकेशन है। इस योजना में सरकार देश के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए खेल संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। खेलो इंडिया कीर्ति योजना को हालही में 12 मार्च 2024 को केवल चंडीगढ़ राज्य में लागू किया गया है लेकिन जल्द ही चंडीगढ़ में सफल क्रियान्वयन के बाद यह योजना पूरे देश में लागू होगी।

ऐसे युवा जो स्पोर्ट्स में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वह इस योजना के तहत पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के जरिये खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिसका लाभ मुख्य रूप से 9 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को दिया जाने वाला है। इन सभी खिलाड़ियों को खेल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार लगभग 3000 करोड रुपए का निवेश करेगी।

Khelo India Kirti Yojana 2024 में शामिल खेलों की सूची

खेलो इंडिया कीर्ति योजना के तहत विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है, इन स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ी खेलो इंडिया कीर्ति योजना में प्रशिक्षण लेने के पात्र हैं, इन खेलों की सूची में निम्नलिखित है

  • वेटलिफ्टिंग
  • एथलेटिक्स
  • आर्चरी
  • बॉक्सिंग
  • फुटबॉल
  • हॉकी
  • वॉलीबॉल
  • रेसलिंग
  • कबड्डी आदि।

खेलो इंडिया कीर्ति योजना 2024 के लिए पात्रता

Khelo India Kirti Yojana में पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है –

  • केवल भारत देश के मूल निवासी खेलो इंडिया कीर्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं, फिलहाल चंडीगढ़ के निवासी इस योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे।
  • योजना के तहत आवेदन करने के लिए खिलाड़ी की उम्र कम से कम 9 वर्ष और अधिकतम 18 वर्ष हो सकती है।
  • इस योजना के तहत उन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जो स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
  • स्कूल की शिक्षा प्राप्त कर रहे खिलाड़ी इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • योजना का लाभ सभी जाति एवं वर्ग के खिलाड़ियों को दिया जाएगा।

Khelo India Kirti Yojana के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज

वह खिड़की जो खेलो इंडिया कीर्ति योजना में आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उनके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए –

Join Our WhatsApp Group!
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

खेलो इंडिया कीर्ति योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

ऐसे खिलाड़ी जो खेलो इंडिया कीर्ति योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना पड़ेगा –

  • सबसे पहले तो इच्छुक कैंडिडेट को My Bharat Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://mybharat.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • अब होम पेज में दिए गए “Register as Youth” के विकल्प पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • फिर आपके डिवाइस स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा, इसे सावधानीपूर्वक भरना होगा।
  • अब एक और पेज खुल कर आएगा इसमें खेल प्रतिभा से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इतना करने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करने के बाद खेलो इंडिया कीर्ति योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सभी लोगों को मिलेगा 3 लाख तक लोन और ₹15000 का लाभ, ऐसे करे आवेदन

Leave a Comment