Mahatari Vandana Yojana List 2024 : महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

Mahatari Vandana Yojana List 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना की नई बेनिफिशरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में सभी लाभार्थी महिलाओं के नाम शामिल है। योजना के तहत आवेदन करने वाली सभी महिलाएं महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकती हैं और योजना का लाभ ले सकती है।

हम आपको बता दें कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है और अगर आपका नाम इस योजना की नई लाभार्थी सूची में है तो आपको भी Mahatari Vandana Yojana 2nd Installment की राशि जरूर प्राप्त हुई होगी। सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Mahatari Vandana Yojana List

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य की महिला है तो आपको महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लेना चाहिए क्योंकि ये जानना जरूरी है कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। अगर आपको लिस्ट से कैसे करना है इसके बारे में नहीं पता है तो हम आपको Mahatari Vandana Yojana List 2024 चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। इसके लिए आपको यह एक पूरा पढ़ना होगा।

महतारी वंदन योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत सरकार राज्य की उन महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं (विवाहित/तलाकशुदा/विधवा) को प्रतिवर्ष कुल 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है जो उनके आर्थिक स्तर को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। सालाना 12,000 रुपए का आर्थिक लाभ प्राप्त करके महिलाएं अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल के रूप में साबित हुई है।

हम आपको बता दें कि इस योजना के पहले चरण में लगभग 70 लाख 12 हजार 800 हितग्राही महिलाओं को लाभ देने के लिए चयनित किया गया है। जिसकी बेनिफिशरी लिस्ट 1 मार्च 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट में जारी की गई थी। इस लिस्ट में उन सभी चयनित महिलाओं के नाम अंकित है जिन्हें योजना के तहत पहली और दूसरी किस्त प्रदान की जा चुकी है। अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया था तो आपको भी महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए जिससे आपको यह जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि योजना के तहत मिलने वाली किस्त आपको प्राप्त हुई है या नहीं।

Mahatari Vandana Yojana List

Mahtari Vandana Yojana 2024 के पहले चरण में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था जिसमें 70 लाख 12 हजार 800 हितग्राही महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में आया है और इन महिलाओं को हर महीने के पहले सप्ताह में योजना की किस्तें जारी की जा रही है। 1 मार्च 2024 को राज्य सरकार ने योजना की लाभार्थी सूची ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है जिसमें आप भी अपना नाम ढूंढ सकती हैं। लाभार्थी सूची देखने का प्रोसेस आपको आगे इस लेख में बताया जाएगा।

महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट के लिए पात्रता

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की नई लाभार्थी सूची में उन हितग्राही महिलाओं के नाम आए हैं जो निम्न योग्यताओं को पूरा करती हैं –

Join Our WhatsApp Group!
  • छत्तीसगढ़ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को महतारी वंदन योजना लाभ दिया जा रहा है।
  • Mahatari Vandana Yojana के लिए राज्य की  विवाहित/परित्यक्त/विधवा महिलाएं आवेदन करने के पात्र हैं।
  • इस योजना के तहत उन महिलाओं को चयनित किया गया है जिनकी उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है।
  • जिन महिलाओं ने आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से स्वयं को योजना के तहत पंजीकृत किया है या ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें इस योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है।

महिलाओं को मिलेगा सिलाई मशीन के लिए ₹15000, ट्रेनिंग व सर्टिफिकेट के साथ

Mahtari Vandana Yojana List 2024 कैसे देखें?

अगर आप महतारी वंदना योजना की पात्रता को पूरा करते हैं तो आपका नाम भी इस योजना की नई लाभार्थी सूची में जरूर शामिल होगा, इसे देखने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा –

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in को ओपन करना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। जिसमें आपको “थ्री लाइन” देखने को मिलेगी, इस पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको “अंतिम सूची” का ऑप्शन दिखेगा। इसी पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जिसमें आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे कि  –
    • जिला का नाम
    • क्षेत्र ब्लॉक
    • नगरी निकाय
    • परियोजना
    • सेक्टर
    • गांव/वार्ड
    • आंगनबाड़ी केंद्र का नाम
  • उपरोक्त जानकारियां दर्ज कर लेने के बाद आपको नीचे की तरफ गांव की महतारी वंदन योजना लिस्ट देखने को मिल जाएगी। जिसमें आवेदन क्रमांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, प्रकार, आवेदिका का वर्ग आदि जानकारियां देखने को मिलेगी।
  • अगर आप इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे तो आपका नाम भी इस योजना लिस्ट में जरूर शामिल होगा।
  • इस तरह आप घर बैठे महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

Leave a Comment