Marriage Certificate Online Apply 2024 : मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Marriage Certificate Online Apply 2024 : विवाह को कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है, यह प्रमाण केवल आपका मैरिज सर्टिफिकेट ही दे सकता है और इसलिए विवाह के बाद विवाह प्रमाण पत्र बनवाना बहुत जरूरी है। इसके अभाव में लड़का और लड़की कानूनन पति-पत्नी नहीं माने जाते हैं। बता दें कि अब आपके लिए मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना बहुत आसान हो चुका है, आपको इसके लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

Marriage Certificate Online Apply

क्योंकि सरकार ने मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य वार अलग-अलग ऑफिशियल वेबसाइट जारी की है जिसमें आधार या वोटर नंबर के साथ साइन-अप करके आप आसानी से अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं? इसके बारे में जानकारी नहीं है और आप Marriage Certificate Online Apply करने की Step By Step प्रक्रिया जानना चाहते है तो इस लेख में अंत तक बने रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मैरिज सर्टिफिकेट का महत्व क्या है?

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि मैरिज सर्टिफिकेट इस बात का कानूनी प्रमाण होता है कि एक लड़के और लड़की की शादी हो चुकी है और अब वे पति-पत्नी है इसलिए मैरिज सर्टिफिकेट / विवाह प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है। यह सर्टिफिकेट बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसकी जरूरत कई कार्यों में पड़ती है। आज के समय में यदि विवाहित पुरुष और महिलाओं के लिए यदि कोई सरकारी स्कीम लांच की जाती है तो उसका लाभ प्रदान करने के लिए सरकार मैरिज सर्टिफिकेट की भी मांग करती है।

ऐसे में अगर आपके पास यह दस्तावेज है तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं। यह खास सर्टिफिकेट शादी को कानूनी रूप से मान्यता दिलाता है। लेकिन फिर भी बहुत कम लोग ही अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवाते हैं। अगर आपका भी मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बना है तो आपको जल्द से जल्द इसके लिए अप्लाई करना चाहिए वरना इसके बिना लड़का और लड़की कानूनन पति-पत्नी नहीं माने जाते हैं।

विवाह प्रमाण पत्र क्यों बनवाएं?

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के कई लाभ है। बता दें कि यह सर्टिफिकेट शादी को कानूनी रूप से मान्यता तो दिलाता ही है लेकिन इसकी मदद से आप कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। वही किसी प्रकार की धोखाधड़ी या तलाक जैसे मामलों में मैरिज सर्टिफिकेट बहुत जरूरी दस्तावेज होता है इसलिए सरकार मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने पर जोर दे रही है। अगर आप चाहें तो मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं यानि आपको ऑफलाइन लंबे प्रोसीजर से गुजरने की आवश्यकता नहीं है। एक बार ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद अब जरूरी डॉक्यूमेंट को SDM कार्यालय में जमा करके मैरिज सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं

Marriage Certificate के लिए लगने वाले दस्तावेज

विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी जो निम्नलिखित है –

  • आधार कार्ड ( लड़का और लड़की दोनों का)
  • एड्रेस प्रूफ
  • विवाह निमंत्रण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर आदि।

विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (Marriage Certificate Online Apply)

Marriage Certificate Registration के लिए आपको अपने राज्य के मैरिज सर्टिफिकेट पोर्टल पर विजिट करना होगा। बता दें कि हर राज्य का अलग Marriage Registration Portal है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन करके मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है। यहां हम दिल्ली राज्य में रहने वाले निवासियों के लिए मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बता रहे हैं, आप अपने राज्य के मैरिज रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करते हुए मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकते है –

Join Our WhatsApp Group!
  • सबसे पहले आप मैरिज रजिस्ट्रेशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/ को ओपन कर लीजिए।
  • फिर होम पेज में अपने आधार या वोटर नंबर डालकर Captcha Code एंटर करके Sign Up कर लीजिए।
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, इसमें आपसे कुछ जरूरी विवरण मांगे जायेंगे जिन्हें सावधानी से दर्ज करना होगा।
  • फिर जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन कर लेंगे, आपके मोबाइल नंबर पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा।
  • इसके बाद आपको वापस e district पर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।
  • अब आपको नए पेज में “Apply Online” सेक्शन में जाना होगा और दिए गए “Apply For Services” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, इस नए पेज में आपको “Solemnization of Marriage” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर वापस से एक नया पेज खुल कर आएगा इसमें आपको अपनी और अपने जीवन साथी की डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • मांगी गई जानकारी देने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप प्रदान की जाएगी और साथ ही आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर इसकी डिटेल्स सेंड कर दी जाएगी।
  • इस तरह मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • फिर आपको सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी SDM के कार्यालय में जाना होगा और वहां सारे दस्तावेजों को जमा करना होगा, इन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और सब कुछ सही पाए जाने पर कुछ दिनों में आपका मैरिज सर्टिफिकेट बन जाएगा।

सभी कारीगरों को मिलेगा 15000 रूपये की आर्थिक सहायता, ऐसे करे आवेदन

विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको मैरिज रजिस्टार ऑफिस जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर लेना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही-सही भर लेना है।
  • इतना करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना होगा।
  • अब आपको इस आवेदन फार्म को जाकर वही ऑफिस में जमा कर देना है।
  • अब आपसे कुछ प्रक्रिया को फॉलो करने के लिए कहा जाएगा।
  • इसके बाद आपका मैरिज रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन माध्यम से मैरिज सर्टिफिकेट / विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Leave a Comment