MP Board 10th 12th Result 2024 : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगी, यहां देखें

MP Board 10th 12th Result 2024 : जैसा कि आप जानते हैं कि जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इस कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के परिणामों को जल्दी जारी करने का निर्णय लिया गया है। बहुत ही जल्द एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर MP 10th Result 2024 और MP 12th Result 2024 जारी किए जाने वाले हैं।

MP Board 10th 12th Result 2024

इस वेबसाइट पर छात्र अपना रोल नंबर सबमिट करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे। अगर आप जानना चाहते हैं कि MP Board 10th 12th Result 2024 कैसे देखें? और मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कब तक एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा, तो इसके लिए शुरू से लेकर अंत तक इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

MP Board Exam का आयोजन

बता दें कि 5 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी और 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। जहां मध्य प्रदेश कक्षा पांचवी और आठवीं के नतीजे मई 2024 में जारी किए जाने वाले हैं, वहीं लोकसभा चुनाव से पहले MP Board Result 10th And 12th की घोषणा की जाने वाली है जिन्हें मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा – MP Board 10th 12th Results Date

साल 2023 में मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 10 वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा 25 मई 2023 को की गई थी लेकिन 2024 में यानि इस वर्ष अप्रैल में ही परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाने वाली है। बता दें की 25 अप्रैल तक कभी भी Mp Board Result 10th और 12th के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जा सकती है। आप एमपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके परीक्षा परिणाम को देख सकेंगे जिसके लिए विद्यार्थी के रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

How to Check MP Board 12th Result 2024 Online?

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें: अगर आपको MP Board 12th Result 2024 Check करना हो तो परिणाम की घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके आप अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं –

  • सबसे पहले तो आप मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in को ओपन कर लीजिए।
  • इसके बाद आपको होम पेज में “मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम 2024” का लिंक देखने को मिलेगा, इसी लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको 12th परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा और इतना करते ही एमपी बोर्ड 12th का रिजल्ट सामने आ जाएगा। 

How to Check MP Board 10th Result 2024

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें (MP Board Result) : अगर आपको MP Board 10th Result 2024 Check करना हो तो परिणाम की घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके आप अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं –

  • सबसे पहले तो आप मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in को ओपन कर लीजिए।
  • इसके बाद आपको होम पेज में “मध्य प्रदेश बोर्ड परिणाम 2024” का लिंक देखने को मिलेगा, इसी लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको 10th परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात “सबमिट” के बटन पर क्लिक करना होगा और इतना करते ही एमपी बोर्ड 10th का रिजल्ट सामने आ जाएगा। 

MP Board 10th 12th Result Check By SMS

मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम 10वीं और 12वीं के परिणाम चेक करने का एक और तरीका है जो नीचे दिया गया है –

Join Our WhatsApp Group!
  • अगर आप 10 वीं कक्षा के विद्यार्थी है तो सबसे पहले SMS Box में जाइए और ‘MPBSE10’ टाइप करके स्पेस दीजिए और फिर अपना रोल नंबर लिखिए।
  • अगर आप 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी है तो सबसे पहले SMS Box में जाइए और ‘MPBSE12’ टाइप करके स्पेस दीजिए और फिर अपना रोल नंबर लिखिए।
  • संदेश टाइप करने के बाद आपको यह मैसेज 56263 पर SMS कर देना है।
  • इतना करने के बाद आपको टेक्स्ट के माध्यम से परीक्षा परिणाम भेज दिया जाएगा।

Leave a Comment