मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: उत्तराखंड सरकार ने महिलाओ के लिए शुरू की नई योजना !

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ के कल्याण के लिए एक नई योजना शुरू की गई है, जिसका नाम ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ रखा गया है। आपको बता दे की इस योजना के माध्यम उत्तराखंड सरकार द्वारा साल 2025 तक 1 लाख महिलाओ को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इस योजना का लाभ उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ को दिया जाएगा।

mukhyamantri lakhpati didi yojana

इस योजना को उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा किया गया है, इस योजना को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओ की आर्थिक स्थिति मे सुधार लाने और उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है इस योजना मे उत्तराखंड सरकार ने साल 2025 तक 3 लाख 67 हज़ार स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हज़ार महिलाओ को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यदि आप भी उन महिलाओ मे से है जो की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है तो आपको इस योजना की जानकारी होनी जरूरी है, और इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: विवरण 

योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
किसने शुरू कियामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने
लाभार्थीउत्तराखंड के स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाएं
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को लखपति बनाना।
राज्यउत्तराखंड
शुरू की गयी4 नवंबर 2022 को
वर्तमान वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाजल्द शुरू की जाएगी
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच होगी

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: लाभ और विशेषताएं 

इस योजना के लाभ और विशेषताएं निम्नलिखित है –

1. लखपति दीदी योजना उत्तराखंड राज्य की स्वयं सहता समूह की महिलाओ को लाभ पंहुचाने के लिए शुरू की गई है। 

2. इस योजना मे साल 2025 तक 125,000 से अधिक महिलाओ को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

3. इस योजना के तहत महिलाओ को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा जिस पर कोई ब्याज नही लगेगा। 

4. इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष लाखो महिलाओ की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से ऊपर पंहुचाई जाएगी। 

Join Our WhatsApp Group!

5. इसके अलावा महिलाओ को खुद का व्यापार बढ़ाने के लिए लोन के साथ ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एंव उत्पादो की मार्केटिंग आदि की सुविधाएं भी दी जाएंगी। 

6. इस योजना के लाभार्थियो को देखकर राज्य की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी। 

7. इस योजना के जरिए महिलाओ के जीवन मे सुधार आएगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी। 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: के लिए जरूरी पात्रता 

इस योजना के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है, जो की कुछ इस प्रकार है –

1. लखपति दीदी योजना मे आवेदन करने वाली महिला उत्तराखंड स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए। 

2. इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है। 

3. इस योजना का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य की महिलाएं ही ले सकती है। 

4. महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 

5. महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए। 

6. महिला के घर का कोई सदस्य आय कर दाता नही होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

इस योजना मे आवेदन करने वाली महिला के पास यह सभी दस्तावेज़ होने जरूरी है –

1. आधार कार्ड 

2. आय प्रमाण पत्र 

3. निवास प्रमाण पत्र 

4. बैंक खाता पासबूक 

5. मोबाइल नंबर 

6. पासपोर्ट फोटो 

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2024: आवेदन प्रक्रिया 

‘लखपति दीदी योजना’ की घोषणा 4 नवम्बर, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा की गई थी, और इस योजना से साल 2025 तक 1 लाख 25 हज़ार से अधिक महिलाओ को लखपति बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। लेकिन अभी तक राज्य सरकार द्वारा इस योजना की कोई आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च नही किया गया है, इसलिए अभी आपको कुछ समय और इंतज़ार करना होगा, सरकार द्वारा इस योजना की आवेदन प्रक्रिया का विज्ञापन जारी करने के बाद हम आपको इसकी आवेदन की विस्तृत जानकारी यहां बता देंगे, धन्यवाद। 

Leave a Comment