Umeed Career Portal 2024 : उम्मीद करियर पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Umeed Career Portal 2024 : छात्र-छात्राओं को सही समय पर करियर गाइडेंस ना मिले तो वह अपने लिए गलत फैसला ले बैठते हैं जिसका नतीजा आगे चलकर बेरोजगारी होती है। बच्चे अपने लिए सही फिल्ड का चयन नहीं कर पाते जिससे उन्हें रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता और इस वजह से उनका भविष्य अंधकारमय बन जाता है। इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा उम्मीद करियर पोर्टल को लांच किया गया है। जिसमें 10वीं तथा 12वीं के छात्रों को काउंसलिंग तथा करियर गाइडेंस प्रदान की जाएगी।

Umeed Career Portal

इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल क्या है, इसमें कौन सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, इस पोर्टल से छात्रों को क्या लाभ है, इसका उद्देश्य क्या है और इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें? यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया आप इस आर्टिकल के साथ अंत तक बन रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उम्मीद करियर पोर्टल क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए उम्मीद करियर पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। जिसके तहत काउंसलिंग तथा कैरियर गाइडेंस से संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यह गाइडेंस 10वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए है। सरकार इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सही करियर गाइडेंस प्रदान करेगी और साथ ही काउंसलिंग भी करवाएगी जिसके लिए डायरेक्टेड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने उम्मीद काउंसलिंग सेंटर भी स्थापित किए हैं।

यह काउंसलिंग सेंटर विभिन्न जिलों में खोले गए हैं जिसका लाभ उठाने के लिए उम्मीद करियर पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। मेधावी प्रोफेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्थापित Umeed Career Portal के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही पंजीकरण कर सकते हैं। आपको इस पोर्टल का लाभ कैसे मिलेगा और लाभ लेने के लिए पंजीकरण कैसे करना है इसके बारे में आपको आगे जानकारी दी जाएगी।

उम्मीद करियर पोर्टल का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा Umeed Career Portal को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बच्चो को सही करियर गाइडेंस देना है। अक्सर छात्र-छात्राओं को इस बात का मार्गदर्शन नहीं मिल पाता कि उन्हें किस क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहिए जो उनके लिए लाभदायक होगा। इसलिए वह गलत फील्ड का चयन कर लेते हैं, जिसके कारण अपने रुचि के बारे में उन्हें पता भी नहीं चल पाता है। ऐसे में उम्मीद करियर पोर्टल छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार चयनित फील्ड में आगे बढ़ाने की सुविधा देता है।

इस पोर्टल में विभिन्न कोर्स को शामिल किया गया है और छात्र-छात्राओं के लिए यह जानकारी प्रदान की गई है कि कौन से कोर्स का चयन करके विद्यार्थी किस क्षेत्र में भविष्य बना पाएंगे। अगर आप भी सही कोर्स का चयन करके भविष्य में अच्छी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको भी उम्मीद करियर पोर्टल के तहत पंजीकरण जरूर करना चाहिए।

Umeed Career Portal पर पंजीकरण प्रक्रिया

उम्मीद करियर पोर्टल पर दो चरणों में पंजीकरण लिया जाता है। पहले चरण में शिक्षकों को शामिल किया जाता है और उन्हें ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे उत्तम तरीके से बच्चो को गाइड कर सकें और उसके बाद दूसरे चरण में छात्रों का चयन होता है और उनकी काउंसलिंग की जाती है।

Join Our WhatsApp Group!

हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल के लाभ और विशेषताएं

छात्रों को काउंसलिंग तथा कैरियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए हरियाणा सरकार ने उम्मीद करियर पोर्टल को लॉन्च किया है, इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं –

  • उम्मीद करियर गाइडेंस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को काउंसलिंग और करियर गाइडेंस प्रदान की जाती है।
  • यह पोर्टल 10 वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बनाया गया है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में उम्मीद काउंसलिंग सेंटर खोले गए हैं जहां बच्चों को करियर काउंसलिंग करने का अवसर दिया जाता है।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण करके विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए सही फैसला ले सकते हैं क्योंकि पोर्टल के माध्यम से आसानी से जान पाएंगे कि किस क्षेत्र में पढ़ाई करना उनके लिए लाभदायक होगा।

पौधे लगाने पर युवाओं को मिलेगी मोटी रकम, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीद करियर पोर्टल के लिए पात्रता और दस्तावेज

हरियाणा उम्मीद करियर पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा, साथ ही कुछ दस्तावेज लगेंगे जिसका विवरण निम्नलिखित है –

  • केवल हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी ही उम्मीद करियर पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
  • यह पोर्टल 10 वी एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विकसित किया गया है और सरकारी स्कूल के छात्र ही इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के पात्र हैं।
  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल की आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

मूंग बीज के खरीद पर किसानों को मिलेगा 75% तक सब्सिडी, जल्दी करें

उम्मीद करियर पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें?

हरियाणा राज्य के ऐसे छात्र-छात्राएं जो उम्मीद करियर पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं वह नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आप उम्मीद करियर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://umeedcareerportal.com/ को ओपन कर लीजिए।
  • इसके बाद होम पेज पर आपको लॉगिन का विकल्प दिखेगा, इस विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • अब अगर आप शिक्षक है तो आपको दिए गए स्थान पर स्कूल आईडी दर्ज करनी होगी और यदि आप छात्र हैं तो आपको अपना SRN नंबर एंटर करना होगा।
  • इसके बाद नीचे आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा और लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इतना करते ही आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
  • इसके बाद आप करियर, कॉलेज परीक्षाएं, वोकेशनल कोर्स, स्कॉलरशिप आदि से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • यदि आपको एसआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में जानकारी नहीं है तो आप अपने स्कूल के टीचर या फिर प्रिंसिपल से बात करके SRN नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

पशुपालकों को सरकार दे रही 1.6 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन

Leave a Comment